फरवरी 2010 : द्वादश राशियों का फलादेश

ND

मेष (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ)
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार हेतु लाभप्रद रहेगा। शुभ समाचार से प्रसन्नता होगी। संतान से कष्ट के योग बनते हैं। विद्यार्थी को विद्या में बाधा रहेगी। बीमारी से परेशानी कम होगी। कृषक को लाभ मिलेगा। प्रतिकूल दशा से नुकसान भी हो सकते हैं। दिनांक 1, 4, 18, 28 शुभ नहीं है। दुर्घटना के योग हैं।

वृषभ : (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह नवीन कार्य वाला रहेगा। आपके विरोधी पराजित होंगे। परिवार में पत्नी एवं भाई को कष्ट रहेगा। नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे। व्यापार अच्छा रहेगा। सामाजिक अथवा धार्मिक कार्य से लंबी यात्रा होगी। राजकीय कार्यों में पूर्ण सफलता मिलेगी। दिनांक 5, 13, 19, 22 को सोचकर कार्य करें।

मिथुन : (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वाले जातकों को इस माह सामाजिक व पारिवारिक प्रतिष्ठा मिलेगी एवं आर्थिक परेशानी दूर होकर आर्थिक प्रगति के लिए नई योजना पर कार्य होंगे। शत्रु परास्त होंगे। इसी के साथ स्थान परिवर्तन के योग बनते हैं। व्यापार मध्यम रहेगा। अपना मन धार्मिक कार्य में लगाएँ, लाभ मिलेगा। दिनांक 5,11, 18, 26 शुभ नहीं हैं।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
ND
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। परिवार में माता-पिता को कष्ट रहेगा। मनोबल में गिरावट आएगी। परंतु सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। कृषक एवं व्यापारी को लाभ मिलेगा। झूठे विवादों से बचें, परेशानी बढ़ेगी। धार्मिक कार्य करें, शांति मिलेगी। दिनांक 3, 9, 21, 20 को शुभ कार्य नहीं करें।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टो, टी, टु, टे)
सिंह राशि वाले जातकों को भी इस माह व्यापार में अच्‍छा लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। बिना वजह कार्यों में देरी होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी खुश रहेंगे। संपर्क में रहें। यश-सम्मान की वृद्धि होगी। परिवार में भाई को कष्ट हो सकता है। मन में खिन्नता बनी रहेगी। पुराने प्रेमी से मिलन होगा। दिनांक 2, 5, 8, 27, 24 नेष्‍ट रहेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पु, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वाले जातकों को यह माह व्यवहार सोचकर करना होगा। स्वजनों एवं मित्रों से लंबे समय तक विवाद के योग बनते हैं। शारीरिक परेशानी रहेगी। परिवार में संतान एवं पत्नी को कष्ट रहेगा। मानसिक अशांति बनी रहेगी। आपके घर शुभ कार्य होने के योग बनते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। दिनांक : 5, 9, 13, 25, 30 शुभ नहीं है।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तु, ते)
तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिला-जुला असर वाला रहेगा। अपने मित्रों एवं रिश्तेदारों से विवाद के योग बनते हैं। शत्रु अवरोध उत्पन्न करेंगे। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। वरना गंभीर घटना हो सकती है। शारीरिक सुख मिलेगा। दिनांक 10, 16, 23, 26 शुभ नहीं है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
ND
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह निर्माण कार्य के लिए शुभ रहेगा। निर्माण कार्य पूर्ण होंगे। शारीरिक कष्ट रहेगा, नेत्र संबंधित पीड़ा रहेगी। आय पर विशेष ध्यान दें, रुकावट आ सकती है। कृषि से लाभ मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। उच्चाधिकारी से मनमुटाव हो सकता है। दिनांक 1, 4, 12, 26 को शुभ कार्य न करें।

धनु : (ये, या, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, भे)
धनु राशि वालों को इस माह नौकरी में उन्नति मिलेगी। नवीन कार्यों में वृद्धि होगी। इस माह आपको शारीरिक कष्ट रहेगा। परिवार से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। आमदनी में रुकावट आ सकती है। शत्रु भय बना रहेगा। व्यापारी लाभ के योग। दिनांक 1, 4, 27 शुभ नहीं है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यवसाय में पूर्ण सफलता वाला रहेगा। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। शुभ यात्रा के योग बनते हैं। स्थान परिवर्तन हो सकता है। परंतु लेन-देन के कार्य में सावधानी रखें, परेशानी आ सकती है। दर्द रह सकता है। मानसिक परेशानी होगी, किसी भद्रपुरुष से मिलने के योग बनते हैं। दिनांक 1,13, 1, 22 को शुभ कार्य करने से बचें।

कुंभ : (गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक कठिनाई वाला रहेगा। घरेलू कार्यों में अधिक व्यय होगा। लंबी यात्रा होगी। यात्रा में लाभ मिलेगा। पुराने प्रेम की जागृ‍ति होगी। मित्र वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी एवं कृषि में लाभ मिलेगा। परिवार में माता को कष्ट हो सकता है। दिनांक 18, 20, 28 नेष्ट रहेगा।

मीन : (दी, दू, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले जातकों ‍के लिए यह माह नई योजना के शुभारंभ वाला रहेगा। मित्रों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। परंतु चोरी आदि का भय रहेगा। मुकदमा के मामले में व्यय होगा। अनावश्यक तनाव हो सकता है। स्त्री एवं संतान विशेष खुश रहेंगे। शिव आराधना भी शुभ रहेगी। दिनांक 5, 10, 23 शुभ नहीं है।

वेबदुनिया पर पढ़ें