साप्ताहिक राशिफल (8 से 14 अगस्त 2010)

ND

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 11 भाग्यशाली रंग पीच
वित्त, बैंकिंग, प्रबंधन व चिकित्सीय सेवा के क्षेत्रों में मान सम्मान में इजाफा होगा। मनोनुकूल आर्थिक तरक्की की ओर बढेंगे। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भों में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। आपकी कार्यशैली सराहनीय रहेगी। सप्ताह के मध्य भाग में बंधु व मातृ पक्ष मतभेद उभर सकते है। यह समय सूझबूझ से चलने का है। आवेश में कोई ऐसा निर्णय न ले, जो परेशानी का कारण बनें। पक्षियों को दाना डालें।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग गुलाबी
सेहत खिली हुई व ताजी रहेगी। अध्यापन, कला, साहित्य, व प्रशासनिक क्षेत्रों में नाम व पहचान बढ़ेगी। किन्तु राजनीतिक पहचान बनाने में अभी और वक्त लग सकता है। आधुनिक सुख के साधनों में इजाफा होगा। आय के स्रोतों से इच्छित आमदनी प्राप्त करने में कशमकश करनी पड़ सकती है। पूँजी निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें। पारिवारिक जीवन में खुशी के पल रहेंगे। धार्मिक व राजनैतिक यात्रा के योग रहेंगे। गाय को हरा चारा खिलाना लाभप्रद रहेगा।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग सुआपंखी
औद्योगिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक उन्नति के बंद रास्ते खुलेंगे। मकान व दुकान लेने की ख्वाहिश पूर्ण होगी। आमदनी के साधनों को विकसित करने के प्रयास सफलता के संकेत देंगे। अचानक ही किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। प्रेम संबंधों में निकटता रहेगी। विदेश व निवेश संदर्भों में छोटी-छोटी परेशानियाँ आ सकती है। शत्रु पक्ष किसी नजदीकी को भड़का कर कोई साजिश रच सकते हैं। सावधानी अपेक्षित रहेगी।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली लेमन।
वित्तीय स्थिति दिनोंदिन मजबूत व सुदृढ़ बनेगी। यदि कोई ऋण है तो उन्हें भुगतान करने की क्षमता रहेगी। कार्य क्षेत्र में स्थानान्तरण के योग रहेंगे। संतान पक्ष के शैक्षिक पहलुओं को निखारने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। जीवनसंगिनी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शुभ व मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। सप्ताह के मध्य भाग में किसी निकट रिश्ते में सेहत की चिंताएँ हो सकती हैं, संबंधित पहलुओं का ध्यान देना होगा।

ND
सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा
इस सप्ताह आजीविका के क्षेत्रों में उन्नति की ओर बढेंगे। निजी व सरकारी क्षेत्रों में उत्तम किन्तु अंशकालिक सेवाओं के अवसर प्राप्त होंगे, स्थायी रोजगार हेतु और प्रयास करने होंगे। व्यावसायिक योग्यताओं को उच्च बनाने की कोशिशें सफल रहेंगी। भवन व वाहन संदर्भों में अधिक व्यय की आशंका है। निवेश व व्यापारिक संदर्भों में अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। सेहत पक्ष उन्नत रहे, इसलिए तामसिक आहारों के सेवन से बचें।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग चमेली
बौद्धिक व व्यावहारिक ज्ञान का स्तर उच्च होगा। शोध, कला, तकनीक के क्षेत्रों में नाम व पहचान बढ़ेगी। संबंधित सेवा क्षेत्रों में उन्नति की ओर बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय पथ की ओर अग्रसर रहेगा। लाभकारी अनुबंध प्राप्त करने हेतु चल रही भागदौड़ नियंत्रित होगी। पूँजी निवेश सावधानी से करे, अन्यथा हानि हो सकती है। स्थानीय व लंबी यात्रा में सुरक्षा की उपेक्षा से बचे यह हानिप्रद हो सकता है। पक्षियों को दाना डालें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
राजनैतिक कद को ऊँचा उठाने के प्रयास सफल होंगे। किसी महत्वपूर्ण पद को शोभित करने के अवसर प्राप्त होंगे। फिल्म कला, साहित्य व संगीत से संबंधित क्षेत्रों में सम्मान मिलेगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता आप से दूर नहीं है, बशर्ते पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रयास करें। वित्तीय स्थिति उच्च बनाने में अभी और वक्त लग सकता है, अनावश्यक खर्चों से बचें। सप्ताहां‍त में सेहत पक्ष में थकान का एहसास होगा। माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग सफेद
इस सप्ताह के शुरूआत से ही वित्तीय उन्नति की ओर बढेंगे। शारीरिक क्षमताएँ उच्च होगी। किसी रूके हुए कार्य को अंजाम देने में सफल रहेंगे। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने में रूचि रहेगी। प्रेम संदर्भों में परस्पर उपहारों का आदान-प्रदान होगा। कार्यालय के पंजीयन व कानूनी संदर्भों में भागदौड़ बढ़ सकती है। किसी मित्र या अजनबी को कटु शब्द न कहें, यह हानिप्रद हो सकता है।

ND
धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग ऑरेंज
स्वास्थ्य संदर्भों में प्रगति होगी। यदि कोई पीड़ा है तो वह निश्तिच रूप से समाप्त होगी। सामाजिक सम्मान व पहचान में इजाफा होगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। यदि कोई विवाद हैं तो उन्हें सुलझाने में सफल रहेंगे। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। भौतिक सुख के साधनों में इजाफा होगा। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संदर्भों में तनाव की स्थिति से बचें। कटु शब्दों के प्रयोग से रिश्तों में दरार पड़ सकती हैं। गाय को हरा चारा खिलाएँ।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग केसरिया।
स्वजनों से सहयोग व प्यार मिलेगा। मित्र व बंधु पक्ष के संबंध मधुर रहेंगे। किसी कार्य की सफलता से मनोबल और उच्च होगा। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भों के लिहाज से यह समय कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। सप्ताह के द्वितीय भाग में आय की अपेक्षा अधिक व्यय की आशंका है। यह समय अनावश्यक खर्चों से बचने का है। संपत्ति मामलों में अतिक्रमण के विवाद गहरा सकते है।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग गुलाबी
प्रतियोगी परीक्षाओं व क्रीड़ा क्षेत्रों में सफलता के रास्ते खुलेंगे। व्यावसायिक योग्यता निखारने की ललक पूर्ण होगी। सेहत जोश व उमंग से परिपूर्ण रहेगी। आर्थिक उन्नति के रास्ते धीरे-धीरे खुलेंगे। किसी उच्चाधिकारी मध्य मैत्री भाव बढ़ेंगे। सप्ताह के द्वितीय भाग में पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव भरी स्थिति हो सकती है। किसी को अप्रिय शब्द कहने से बचें। भूखण्ड व मकान खरीदने से पहले उसके कानूनी पहलुओं को जाँच लें, अन्यथा हानि हो सकती है।

WD
मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग केसरिया
पारिवारिक जीवन में खुशियों की बयार बहेगी। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। पिछले दिनों से चल रहे मतभेदों का अंत होगा। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। गुम हुई कोई कीमती वस्तु पुनः मिल सकती है। कार्य व व्यापार के क्षेत्रों में किसी अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव होने की आशंका है, खुद ही सूझबूझ से चले, निकट पड़ोसी से भू-अतिक्रमण के विवाद बढ़ सकते है, सावधानी बनाएँ रखे। लंबी व लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें