आनंद महिन्द्रा को भाया देशी जुगाड़, कुछ ही मिनटों में साइकल से बन जाएगी मोटरसाइकल

शनिवार, 12 फ़रवरी 2022 (18:30 IST)
उद्योगपति आनंद महिन्द्रा सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं। इस बार उन्हें एक देशी जुगाड़ खूब पंसद आया है।
 
एक देसी इन्वेंटर गुरसौरभ सिंह (Gursaurabh Singh) ने एक ऐसी डिवाइस बना डाली है, जिसे फिट करते ही आपकी साइकल मोटरसाइकल जैसे दौड़ने लगेगी। गुरसौरभ के इस इनोवेशन पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा इतने फिदा हो गए हैं कि उन्होंने इसमें निवेश करने का ऑफर दे दिया है। 
 
गुरसौरभ सिंह ध्रुव विद्युत (Dhruv Vidyut) नाम से कंपनी चलाते हैं। ध्रुव विद्युत के ट्विटर पर डाले गए वीडियो में बताया गया है कि ये डिवाइस फिट करने के बाद साइकल में पैडल मारने की आवश्कता नहीं होती है। वह अपने आप दौड़ती है। साइकल 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। 170 किलो तक भार ढो सकती है।
पैडल से बैटरी चार्ज : बनाने वाले का दावा है कि 20 मिनट पैडल मारने पर बैटरी 50 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। इसमें बैटरी इंडिकेटर लगा होता है जो बैटरी लो होने की जानकारी देता रहता है। मोटरसाइकल की तरह थ्रोटल घुमाकर स्पीड को कंट्रोल किया जा सकता है। डिवाइस को ऑन-ऑफ करने का बटन भी लगा होता है।
 
सिंगल चार्ज में 40 किमी : सिंगल चार्ज में 40 किमी तक का सफर तय कर सकती है। ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी यह चल सकती है। इस पर आग और पानी का भी कोई असर नहीं होता है। दावे के मुताबिक सिर्फ 20 मिनट में इस डिवाइज को फिट किया जा सकता है।
साइकल में कोई कटिंग वैल्डिंग या मॉडिफिकेशन नहीं किया जाता। एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्यूमीनियम से बनी ये डिवाइस वजन में हल्की है और इसमें जंग भी नहीं लगता। इसमें एक तरफ बैटरी चार्ज करने का ऑप्शन होता है तो दूसरी ओर अपने फोन को यूएसबी के जरिए कनेक्ट करके चार्ज कर सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी