IT कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट में दीं 100 कारें, 10 साल से ज्यादा सेवा का मिला तोहफा

मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 (18:47 IST)
चेन्नई। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी आइडियाज2आईटी ने सोमवार को अपने 100 कर्मचारियों को कार उपहार में दी है। कंपनी की वृद्धि में कर्मचारियों के योगदान के लिए उन्हें यह उपहार दिया गया है। आइडियाज2आईटी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गायत्री विवेकानंदन ने 100 कर्मचारियों को उपहार में मारुति सुजुकी कार प्रदान की। इस मौके पर कंपनी के संस्थापक-चेयरमैन मुरली विवेकानंदन भी मौजूद थे।

ALSO READ: Chetak : अब 20 शहरों में बुक करा सकेंगे बजाज ऑटो का इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक, नेटवर्क दोगुना करेगी कंपनी
 
एक बयान में कहा गया है कि आइडियाज2आईटी चेन्नई मुख्यालय वाली एक हाई-एंड उत्पाद इंजीनियरिंग कंपनी है। कंपनी की सफलता में योगदान के लिए 100 कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें कारें उपहार में दी गई हैं। इस कंपनी का गठन 2009 में 6 इंजीनियरों ने किया था। इस समय कंपनी के अमेरिका, मेक्सिको और भारत में 500 से अधिक प्रौद्योगिकी कर्मचारी हैं।
 
आइडियाज 2आईटी के मार्केटिंग हेड सुब्रमण्यम के मुताबिक कार उन कर्मचारियों को दी जा रही है, जो कि हमारे साथ 10 साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए हैं। इस कंपनी में 500 कर्मचारी काम करते हैं। हमारी कोशिश है कि कर्मचारियों से कमाए गए मुनाफे को कर्मचारियों के बीच बांटा जाए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी