अयोध्या में 6 दिसंबर से मंदिर निर्माण की शुरुआत

शनिवार, 26 अक्टूबर 2019 (14:30 IST)
उन्नाव। भाजपा सांसद और फायर ब्रांड हिंदू नेता साक्षी महाराज ने आगामी 6 दिसंबर से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू हो जाने का दावा किया है।

ALSO READ: दिवाली 2019 : दीपावली पर ऐसे हुआ था अयोध्या में श्रीराम का भव्य स्वागत
साक्षी महाराज ने शनिवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय में जमीन पर मालिकाना हक की सुनवाई पूरी हो चुकी है और पूरी उम्मीद है कि अदालत 17 नवंबर से पहले मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला देगी। गौरतलब है कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया गया था।
 
ALSO READ: अयोध्या में इस बार दीये जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
साक्षी महाराज ने कहा कि पुरातत्व विभाग की खुदाई में विवादित स्थल पर मंदिर होने के पूरे सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि शिया वक्फ बोर्ड जो जमीन पर मालिकाना हक होने का दावा कर रहा है, उसने मंदिर के लिए जमीन देने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा कई मुस्लिम संगठन भी अयोध्या में मंदिर निर्माण होने पर अपनी मंजूरी दे चुके हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी