क्या है अमेरिका में घूम रही 'भूतनी' का रहस्य?

गुरुवार, 31 जुलाई 2014 (18:04 IST)
BBC
इन दिनों अमेरिका में एक रहस्यमयी महिला सुर्खियों में है। काली चादर में लिपटी ये महिला पूरे देश में पैदल घूम रही है।

कुछ स्थानीय लोग इसे भूतनी कहते हैं तो कुछ और उसे 'पैगम्बर' बुलाते हैं। इस महिला की असली पहचान कुछ भी हो, लेकिन इसने अमेरिकियों को पूरी तरह वशीभूत कर रखा है।

सोशल मीडिया पर महिला को 'वूमन इन ब्लैक' यानी 'काले लिबास में महिला' बुलाया जा रहा है और इसके काफी फॉलोअर्स बन गए हैं।

लोगों की इस महिला में दिलचस्पी कितनी है, इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इससे जुड़े एक फेसबुक पेज पर लगभग 60 हजार फॉलोअर्स जमा हो चुके हैं।

कहा जा रहा है कि महिला अब तक एक हजार मील से ज्यादा का रास्ता तय कर चुकी है। तो आखिर 'वूमन इन ब्लैक' की असली पहचान क्या है और क्यों वो अलाबामा से वर्जीनिया तक घूम रही है?

इस राज को जानने और काले लिबास में लिपटी इस महिला से मिलने के लिए बीबीसी ट्रेंडिंग जा पहुंचा पश्चिम वर्जीनिया।
बीबीसी ट्रेंडिंग ने आखिर क्या पाया वहां, जानने के लिए इस लिंक के जरिए देखिए रहस्यमयी महिला का वीडियो-

वेबदुनिया पर पढ़ें