ओलिम्पिक में धूम मचाने को बेकरार ज्वाला (स्लाइड शो)

भारतीय बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ओलिम्पिक के दबाव से मीलों दूर हैं। ज्वाला का मानना है कि ओलिम्पिक उनके लिए पार्टी की तरह रहेगा।
BBC


अपने परिवार के साथ ज्वाला गुट्टा। इस तस्वीर में ज्वाला अपने माँ-पापा और बहन के साथ नजर आ रही हैं।
BBC

ज्वाला इतिहास बनाकर लंदन ओलिम्पिक में जा रही हैं। मिक्स्ड डबल्स और वीमेंस डबल्स के लिए क्वालिफाई करने वाली वह पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।
BBC


ज्वाला अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान दे रही हैं। ज्वाला ने इस साल कई मौकों पर काफी अच्छा खेला है। इसलिए वह ओलिम्पिक में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहीं हैं।
BBC

अपनी जोड़ीदार अश्विनी पोनप्पा के साथ ज्वाला का अच्छा तालमेल है और उन्हें उम्मीद है कि उनकी जोड़ी लंदन में कमाल दिखाएगी।
BBC


बैडमिंटन में चीनी खिलाड़ी पूरी दुनिया के लिए चुनौती होंगे, लेकिन ज्वाला को लगता है कि सिर्फ चीनियों से ही टक्कर नहीं मिलेगी।
BBC

ज्वाला बैडमिंटन के अलावा टेनिस, वॉलीबाल, जिम्नास्टिक और क्रिकेट भी खेल चुकी हैं। उनकी मां चीनी मूल की हैं।
BBC


ज्वाला कोर्ट पर अपने खेल से ज्यादा कोर्ट के बाहर विवादों के कारण खबरों में रही हैं। उन्हें एक बागी के रूप में भी देखा जाता है।
BBC

वेबदुनिया पर पढ़ें