सोफीया खूबसूरत है', 24 साल की है' उनकी आंखों में साजन के नहीं कॉलेज के सपने है' और पांच डॉलर के बदले वो एक हफ्ते फेसबुक पर सार्वजनिक रुप से आपकी प्रेमिका बन जाएंगी।
पूरे एक हफ्ते तक फेसबुक पर सार्वजनिक रूप से प्रेम बरसाने के बारे में सोफीया कहती हैं 'यह कोई बड़ी बात नहीं'। करना क्या है बस एक करना है 'इन अ रिलेशनशिप।'
सोफीया फेसबुक पर मौजूद उन कई महिलाओं और कुछ पुरुषों में से एक हैं जो एक ऐसा काम कर रहे हैं जो की सदीयो' पुराना है लेकिन जगह नई है।
इस तरह के प्रसंगों पर दुनिया भर में फिल्में बनी हैं। पूरी दुनिया में किराए के रिश्तेदारों, बॉय फ्रेन्ड और गर्ल फ्रेंन्ड के किस्से भी नए नहीं हैं।
नया चलन : लेकिन फेसबुक पर यह नया चलन है। सोफीया समझाते हुए कहती हैं, 'आमतौर पर ऐसा करने वालों में वो पुरुष होते हैं जो दूसरों को जलाना चाहते हैं। या यह बताना चाहते हैं कि लड़कियां उन पर किस कदर फिदा हैं।
सोफीया इस एक हफ्ते में पांच डॉलर के बदले वो सारी दुनिया को बताएंगी कि वो आपकी प्रेमिका है। वो आपकी फोटोज को लाईक करेंगी और एक सच्ची और अच्छी प्रेमिका की तरह रूमानी कमेंट भी पोस्ट करेगी।
यकायक कमेंट देखकर यह तय है कि आपके मित्र, आपकों चाहने और कम चाहने वाले चौकेंगे और अगर आपने कोई कहानी अपनी तरफ़ से ना सुनाई तो अफवाहों और कयासों का दौर शुरू।
सोफीया ने एक बातचीत में बीबीसी के सामने कुबूला कि फेसबुक पर उनकी तस्वीर तो असली है लेकिन नाम नकली है। क्या उन्हें इसमें मजा आता है पूछने पर वो कहती है, 'वो मेरी ऑनलाइन शख्सियत है मुझे कभी महसूस नहीं हुआ कि मेरा उससे कोई खास लेना देना है।'
सोफीया अपनी किस्म की अकेली नहीं है। उनकी तरह के मददगार खोजने हों तो गूगल पर कई विकल्प मौजूद है।
फेसबुक गंभीर मसला : जो हैमिंग्स जो कि एक मनोवैज्ञानिक और रिलेशनशिप कोच है' वो कहती है 'फेसबुक पर रिलेशनशिप स्टेटस कोई अगंभीर बात नहीं है। यह काफी औपचारिक है। फेसबुक पर इसे पोस्ट करने के पहले अन्य चीजों की तुलना में लोग कही' अधिक सोचते हैं।'
हैमिंग्स के अनुसार लोग अपनी पुरानी प्रेमिकाओं को यह स'देश देना चाहते हैं कि वो जीवन में आगे बढ़ गए हैं।
हैमिंग्स कहती है, 'जो लड़कियां ऐसा कर रही हैं वो मानसिक रूप से गंभीर है और जानती है कि वो क्या कर रही हैं। लेकिन जिन लोगों ने इस तरह की सेवाएं ली है' मसला उनका है। वो असुरक्षित हैं। यह अगर सबको पता लग गया तो यह अपमानजनक साबित होगा।'
फेसबुक का रवैया : हाल ही में फेसबुक ने अपने यहां मौजूद लाखों फर्जी प्रोफाइलों पर कार्यवाही कार्रवाई करना शुरू किया है। फेसबुक लोगों के प्यारे कुत्तों या भूतों या सोफीया की किस्म के बेतुके फर्जी प्रोफाइलों से परेशानी यह है कि वो इश्तेहारों पर नहीं करते।
अगर फेसबुक को सोफीया की हकीकत का पता लगा तो वो उसे अपने सही नाम का इस्तेमाल करने या अपने प्रोफाइल को डिलीट करने को कह सकते हैं। फेसबुक के अनुसार उसे किसी के रिलेशनशिप स्टेटस से कोई लेना देना नहीं केवल पैसे का लेनदेन फेसबुक पर ना हो और नाम फर्जी ना हो।