पूरा घुमाकर दिखाने वाला वीडियो बनाएं

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2015 (12:29 IST)
फेसबुक पर अब 360 डिग्री वीडियो भी दिखने लगे हैं। फेसबुक और कई इंडस्ट्री के दिग्गजों का मानना है कि जैसे-जैसे लोग ज्यादा वीडियो देखना पसंद करेंगे, 360 डिग्री वीडियो बिलकुल आम बात हो जाएगी।
 
कुछ समय पहले यूट्यूब ने 360 डिग्री वीडियो का चलन शुरू किया था और स्ट्रीट व्यू पर आपको ऐसे ही वीडियो देखने को मिलते हैं। 360 डिग्री वीडियो एक नए तरह का वीडियो है जो आजकल इंटरनेट और मोबाइल डिवाइस पर काफ़ी लोकप्रिय हो रहा है।
 
अब ओक्कुलस रिफ्ट जैसे वर्चुअल रियलिटी देखने वाले डिवाइस जल्दी ही बाजार में आएंगे जिसके कारण ऐसे वीडियो की मांग बढ़ने वाली है। जो भी ऐसे वीडियो देखता है उसे लगता है जैसे वो उस जगह खड़ा है जहां का वो वीडियो है।
 
कैसे देखें वीडियो : फिलहाल 360 डिग्री वीडियो को आप सिर्फ एंड्रॉयड ऐप या ब्राउजर के जरिए देख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं आप 360 डिग्री वीडियो कैसे बना सकते हैं।
 
360 डिग्री वीडियो को बनाने के लिए आपको स्पेशल स्फ़ेरिकल कैमरा रिग चाहिए। कुछ 360 डिग्री वीडियो कैमरा आपको करीब दस से पचास हजार रुपए में मिल जाते हैं। जाहिर है, बढ़िया कैमरा महंगा होगा। इसे खरीदने के पहले अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो बढ़िया होगा। उनके बारे में यहां पढ़ सकते हैं।
 
एक बार 360 डिग्री वीडियो बना लिया उसके बाद उसको यूट्यूब पर अपलोड करना होगा और उसमें सही मेटाडेटा भी होना चाहिए। इस पूरी प्रक्रिया को समझने के लिए यहां आपको पूरी जानकारी मिल सकती है।
 
बस इस बात का ध्यान रखिए कि जो फेसबुक पर वीडियो हैं वो ज्यादा से ज्यादा 10 मिनट का हो सकता है या अधिकतम 1.75 गीगाबाइट का।

वेबदुनिया पर पढ़ें