घटना पूर्वी लंदन के हैकनी इलाके की है जब मैक्केन ने अपनी शादी से दो घंटे पहले एक महिला के साथ बलात्कार किया। स्नेर्सब्रुक क्राउन कोर्ट के जज ने मैक्केन को 'राक्षस' बताते हुए कहा कि उन्हें कम से कम 9 साल जेल में गुजारने होंगे। दोषी मैक्केन को कोर्ट ने बलात्कार के तीन मामलों, यौन उत्पीड़न और डकैती के मामले में दोषी माना।
पुलिस के जासूसों का मानना है कि मैक्केन किसी दूसरी औरत का पीछा कर रहे थे, लेकिन वो उनकी आंखों से ओझल हो गई, उसके बाद उन्होंने पीड़िता को विक्टोरिया पार्क के जंगल में खींच लिया और बलात्कार किया। जानकारी के अनुसार, मैक्केन को किशोरावस्था में भी रेप के एक मामले में 2006 में जेल की सज़ा हुई थी।