नौ घंटे चला विश्व का पहला लिंग प्रत्यारोपण

शनिवार, 14 मार्च 2015 (15:29 IST)
दक्षिण अफ्रीका के सर्जनों की एक टीम ने दुनिया के पहले सफल लिंग प्रत्यारोपण करने का दावा किया है। केपटाउन स्थित टाइबरबर्ग अस्पताल और टेलेनेबॉश यूनिवर्सिटी ने साझा रूप से इस ऑपरेशन को नौ घंटे में पूरा किया।
 

माना जा रहा है कि दूसरी बार इस तरह का ऑपरेशन किया गया है। इससे पहले चीन में भी ऐसी कोशिश हुई थी लेकिन वह असफल रही थी।

गलत खतने से हुई दिक्कत : डॉक्टरों ने नैतिक कारणों के चलते मरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। केवल इतना ही बताया है कि 21 वर्षीय इस युवक का तीन साल पहले पारंपरिक खतना हुआ था। इसी के बाद उसका लिंग खराब हो गया था।

टीम के प्रमुख प्रो. आंद्रे वान डेर मर्व ने कहा, 'मेडिकल साइंस के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस सफल ऑपरेशन को करने वाली टीम का हिस्सा होना मेरे लिए गर्व की बात है।'

सफलता का था इंतजार : डॉक्टरों ने इस ऑपरेशन को कुछ समय पहले किया गया था लेकिन डॉक्टर ऑपरेशन की सफलता को लेकर पूरी तरह आश्वस्त होना चाहते थे। जब मरीज के शरीर ने प्रत्यारोपित अंग को स्वीकार कर लिया तो डॉक्टरों ने इस बारे में जानकारी दी।

वेबदुनिया पर पढ़ें