बिहार को हम देंगे पढ़ाई, कमाई और दवाई : मोदी

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2015 (12:03 IST)
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी ने कहा कि...
* 28 अक्टूबर को बिहार  में तीसरे चरण का मतदान होने जा रहा है 
* तीसरे चरण में 6 जिलों में 50 सीटों पर होगा मतदान
* पहले और दूसरे चरण के मतदान के रिकॉर्ड तोड़ दीजिए 
* नीतीश कुमार मुशायरा करके  मनोरंजन कर रहे हैं 
* नीतीश ने मुशायरे में गाना भी थ्री इडियट्‍स का गाया


* गरीबों के घर के लिए साढ़े चार सौ करोड़ भेजे, उसमें से  साढ़े  तीन सौ करोड़ बैकों  में पड़े हैं 
* सन 2022 तक बिहार के हर घर में हम बिजली पहुंचाने का वादा
* हर जिले के ढाई सौ करोड़ देने का फैसला  कर लिया है
* बिहार के हर परिवार का भला होना चाहिए
*  बिहार को हम  देंगे पढ़ाई, कमाई और दवाई
* बिहार  में नौजवानों का पलायन बंद  होने चाहिए
* बिहार के लोगों  से अनुग्रह है  कि  वे  विकास  के नाम पर  वोट  दें 
* बिहार को दिए 1 लाख 65 हजार करोड़  के विशेष पैकेज  में सीतामढ़ी  के लिऋ  4 हजार करोड़  की योजनाएं 


* बिहार को 18वीं सदी में घसीटा जा रहा है। 
* विनाश के रास्ते खोजे जा रहे हैं। 
* ये चुनाव  विकास  के  मुद्दे  पर  लड़ना  चाहिए।  
* लोकसभा चुनाव के पूर्व  मैं  सितामढ़ी  के पास आया  था,  तब मैंने  सरकार बनने के बाद 50 हजार करोड़  देने का वादा  किया  था लेकिन  हमने  सरकार बनने के  बाद  1  लाख 65 हजार का पैकेज बिहार को  दिया। 

* बिहार में  बिजली का  बहुत  बड़ा  संकट  है।
* हमारे छह  सूत्रीय  कार्यक्रम  में  बिजली देने का मुद्दा  भी  शामिल है। 

* विकास से ही बिहार का भाग्य बदलेगा। 
* विरोधियों का लोकतंत्र में भरोसा नहीं।
* विरोधी अब तंत्र मंत्र के भरोसे। क्या जंतर मंतर से उनका भाग्य बदल सकता है? 
* क्या जंतर मंतर से बिहार वासियों को पानी मिलेगा?
* बिहार में अपवित्र गठबंधन का खेल खेला जा रहा है। 
* हम दिल्ली में सत्ता सुख के लिए नहीं बैठे हैं। मैंने 16 महीने से कोई छुट्‍टी नहीं ली है। 

* विकास से ही बिहार का भाग्य बदलेगा। 
* एक तरफ विकास है तो दूसरी तरफ विनाश है, अवसरवाद है। 
* मैं आपकी सेवा में कोई कमी नहीं रहने दूंगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें