पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के वीडियो पर बवाल, IPF भी नाराज

शनिवार, 26 सितम्बर 2020 (10:40 IST)
पटना। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के वीडियो पर हंगामा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब, इंडियन पुलिस फाउंडेशन ने भी इस मामले में पूर्व डीजीपी को खरीखोटी सुनाई थी।
 
इंडियन पुलिस फाउंडेशन (IPF) ने ट्वीट करके अपनी बातों को रखा है। ट्वीट में कहा गया है कि एक राज्य के पुलिस महानिदेशक अगर ऐसे वीडियो बनाते हैं तो उनकी पसंद बेहद खराब है। उन्होंने अपने पद और वर्दी दोनों को बदनाम किया है। उन्होंने अपने अधिनस्थों के सामने खराब उदाहरण प्रस्तुत किया है।
 

A State DGP circulating such video is in poor taste, demeaning his office and uniform. Sets a bad example for his juniors. It is also a violation of the conduct rules. pic.twitter.com/mafwUSf6QA

— Indian Police Foundation (@IPF_ORG) September 24, 2020
उल्लेखनीय है कि गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार के डीजीपी पद से वीआरएस लिया था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि मेरा वीआरएस लेना लोकतांत्रिक अधिकार है। बीते दो महीने से उनका जीना मुश्किल है। रोज कई कॉल्स आ रहे थे। साथ ही गुप्तेश्वर पांडेय ने इस्तीफे देने के पीछे की वजह खुद के परेशान होने को बताया था।
 
बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडेय बुधवार को घोषणा की कि अगर मौका मिला तो वे चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि वे राजनीति को लोगों की सेवा करने का सबसे बड़ा मंच मानते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी