बेरहम भाभी का खौफनाक कारनामा, देवर का काट दिया प्राइवेट पार्ट, दिवाली की रात बेडरुम में बुलाया और कर दिया खेल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 (17:24 IST)
दिवाली की रात एक बेरहम भाभी ने अपने देवर के साथ वो कारनामा कर दिया कि जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई। अपने बेडरूम में देवर को बुलाकर भाभी ने एक खौफनाक काम को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं, कारनामा करने के बाद ये बेरहम भाभी फरार हो गई। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

दरअसल, सीमेंट कंपनी के सहायक इंजीनियर योगेश कुमार दिवाली पर घर आए थे। अगले महीने योगेश की शादी होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही भाभी अर्चना ने योगेश का प्राइवेट पार्ट काट दिया। उनकी हालत गंभीर है। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना को अंजाम देने के बाद भाभी अपने पति के साथ फरार हो गई है।

क्‍यों काटा देवर का प्राइवेट पार्ट : मामला आगरा के बरहन क्षेत्र के एक गांव का है। जहां योगेश कुमार दिवाली पर घर आए हुए थे। वे हल्द्वानी की एक सीमेंट कंपनी में सहायक इंजीनियर हैं। योगेश कुमार का उनकी भाभी ने प्राइवेट पार्ट का दिया। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। तत्काल ही परिजन इंजीनियर को एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया। वहीं, महिला अपने पति के साथ घर से भाग गई। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

रात को 2 बजे देवर को कमरे में बुलाया : योगेश कुमार दिवाली मनाने के लिए छुट्टी लेकर रविवार को घर आए थे। सोमवार को परिजनों के साथ पूजा की। इसके बाद घर के बाहर ही सो गए थे। परिजनों का आरोप है कि योगेश की भाभी तीन बच्चों के साथ अपने कमरे में सो रही थीं। रात करीब 2 बजे भाभी ने युवक को अपने कमरे में बुलाया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट काट दिया। योगेश के चीखने पर परिजन जाग गए। उसे तुरंत अस्पताल ले गए। वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। युवक को गंभीर हालत में दिल्ली में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि भाभी पर इंजीनियर का प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप है। तहरीर मिली है। इसके आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। घटना का कारण नहीं पता चला है। घायल के ठीक होने पर बात की जाएगी।

क्‍या है प्राइवेट पार्ट काटने की वजह : देवर का प्राइवेट पार्ट कटने के मामले में आरोपी देवरानी के खिलाफ जेठानी ने देर शाम थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जेठानी ने तहरीर में लिखा है कि देवरानी अर्चना देवर की शादी अपनी बहन से कराने का परिवारजनों पर दबाव डाल रही थी। इसको लेकर उसने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना के बाद गांव में कई चर्चाएं शुरू हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि योगेश शिक्षित हैं। अच्छी कंपनी में नौकरी करते हैं। भाभी अपनी छोटी बहन से उसकी शादी करवाना चाहती थीं मगर परिजन ने युवक की शादी दूसरी जगह तय कर दी। नवंबर में शादी होने वाली है। इससे नाराज होकर भाभी ने घटना को अंजाम दिया।
Edited By: Navin Rangiyal

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी