बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जेडीयू (JDU) लगातार बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आज जेडीयू ने एक बार फिर बागी नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला है। पार्टी ने इन नेताओं की सूची जारी की है। शनिवार को भी जेडीयू ने 11 नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला था। इनमें से अधिकतर नेता NDA के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
पार्टी ने आज विधायक गोपाल मंडल, पूर्व विधायक महेश्वर यादव, पूर्व MLC संजीव श्याम सिंह समेत 5 नेताओं को पार्टी से निकाला है। इन नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप है।
शनिवार को जेडीयू ने अपने 4 पूर्व विधायकों समेत 11 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित कर दिया था। JDU ने जिन लोगों को निष्कासित किया, उसमें पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, पूर्व विधान पार्षद रणविजय सिंह, पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार, अमर कुमार सिंह के अलावा महुआ से जदयू की प्रत्याशी रहीं आस्मां परवीन, लव कुमार, आशा सुमन, दिव्यांशु भारद्वाज और विवेक शुक्ला शामिल थे। Edited by : Sudhir Sharma