21 November Birthday: आपको 21 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk

गुरुवार, 20 नवंबर 2025 (18:13 IST)
21 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 21 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Pradosh Vrat December 2025: दिसंबर माह में पड़ेंगे दो प्रदोष व्रत, जानें महत्वपूर्ण तिथियां और महत्व
 
आपका जन्मदिन: 21 नवंबर
 
दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9
 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
 
परिवार: दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
 
करियर: नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। 
 
कारोबार: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। 
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel): एक भारतीय राजनीतिज्ञ, जो गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, और वर्तमान में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल हैं।
 
हेलन (Helen): हिंदी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और नर्तकी, जो अपने प्रभावशाली डांस नंबर्स के लिए जानी जाती हैं।
 
यदुनाथ सिंह (Yadunath Singh): परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
 
हरे कृष्ण मेहताब (Harekrushna Mahatab): 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रमुख नेता और आधुनिक ओडिशा राज्य के निर्माताओं में से एक। वह ओडिशा के पहले मुख्यमंत्री भी थे।
 
केसरी सिंह बारहट (Kesari Singh Barhath): एक प्रसिद्ध राजस्थानी कवि, लेखक और स्वतंत्रता सेनानी, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ महत्वपूर्ण योगदान दिया।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: बुध का तुला राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा लाभ किसको होगा नुकसान

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी