17 April Birthday: आपको 17 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

वेबदुनिया धर्म-ज्योतिष टीम

गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 (18:18 IST)
17 April Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 17 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या पर क्या करें दान कि मिले शुभता, पढ़ें अपनी राशि के अनुसार
 

आपका जन्मदिन: 17 अप्रैल

 
दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।
 

आपके लिए खास 

 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
 
शुभ वर्ष : 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
 
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

 
करियर: शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे।
 
बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। 
 
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। 
 
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। 
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 
जो विल्फ्रैड सोंगा (Jo-Wilfried Tsonga): फ़्राँस के टेनिस खिलाड़ी। 
 
गीत सेठी (Geet Sethi): भारत की बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी।
 
चन्द्रशेखर सिंह (Chandrashekhar Singh): भारत के 8वें प्रधानमंत्री।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Akshaya Tritiya शॉपिंग गाइड: आखा तीज 2026: बजट कम है? 500 से भी शुरू कर सकते हैं सोने में निवेश, जानें कैसे?

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी