ध्‍यान रहे मुंह खाने के लिए है : मुसेवेनी

शनिवार, 21 अप्रैल 2018 (17:15 IST)
कंपाला। युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने कहा है कि मुंह का इस्तेमाल ओरल सेक्स के लिए नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह खाने के लिए होता है। मुसेवेनी ने कहा है कि वह देश में ओरल सेक्स पर बैन लगाना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर मुसेवेनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
 
ट्विटर पर शेयर किए गए करीब 30 सेकेंड के इस वीडियो में मुसेवेनी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि बाहरियों के कारण ओरल सेक्स को बढ़ावा मिला और लोगों को इसमें लिप्त नहीं होना चाहिए। मुसेवेनी ने कहा कि 'बाहरियों के द्वारा बढ़ावा दिए जा रहे गलत कामों के बारे में सार्वजनिक रूप अपने लोगों को चेतावनी देने दें। उनमें से एक को वे ओरल सेक्स कहते हैं। मुंह खाने के लिए है, सेक्स के लिए नहीं।' 
 
डेली मेल का कहना है कि मुसेवेनी ने कहा कि देश से बाहर के लोग युगांडा के लोगों को ओरल सेक्स के लिए समझा रहे हैं। मुसेवेनी ने कहा कि वह इस बारे में सार्वजनिक चेतावनी दे रहे हैं। मुसेवेनी ने 2014 में कहा था कि ओरल सेक्स के कारण मुंह में कीड़े लग जाते हैं और फिर वे पेट में चले जाते हैं क्योंकि वह गलत है। 
 
विदित हो कि मुसेवेनी ने 2014 में युगांडा में समलैंगिकता विरोधी कानून पर दस्तखत किए थे और गे होने को अवैध करार दिया था। युगांडा में नियमित गे सेक्स का खुलासा होने पर आरोपी को उम्रकैद की सजा दी जाती है।
 
कानून में यह भी कहा गया है कि अगर कोई शख्स किसी के गे होने की जानकारी छिपाता हुआ पाया जाता है तो यह दंडनीय अपराध माना जाएगा। मुसेवेनी के हालिया बयान के बाद ट्विटर पर लोगों की प्रतिक्रियाएं बरस पड़ी हैं। जिनमें ज्यादातर में राष्ट्रपति मुसेवेनी का मजाक बनता दिख रहा है। एक यूजर ने लिखा कि यूगांडा के राष्ट्रपति एक मजाकिया लड़के की तरह लगते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी