अमिताभ-शाहरुख सहित तमाम बॉलीवुड स्टार्स के जानिए अंधविश्वास

अंधविश्वासी केवल बॉलीवुड वाले ही नहीं होते हैं, दुनिया भर में हर क्षेत्र के ज्यादातर लोग अंधविश्वास करते हैं। ये बात और है कि बॉलीवुड वालों के किस्से ज्यादा प्रचलन में आ जाते हैं क्योंकि उनके बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। 

अमिताभ बच्चन 
बात शुरू करते हैं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से। दो-चार छोटे-मोटे अंधविश्वास बिग बी करते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम का लाइव मैच वे नहीं देखते। उनका मानना है कि यदि वे ऐसा करते हैं तो इससे भारतीय टीम हार जाती है। उनका परिवार एक ओर मैच देखता रहता है और बिग बी दूसरे रूम में बैठ जाते हैं और स्कोर पूछते रहते हैं। 
 
एक दौर ऐसा भी आया था जब अमिताभ बेरोजगार हो गए थे और आर्थिक संकटों का घेरे ने मुश्किल और बढ़ा दी। बिग बी ने ज्योतिष और पंडितों की सलाह पर कुछ अंगुठियां पहनी और उनकी स्थिति में परिवर्तन आया। इसके बाद से उनका यकीन इन अंगुठियों पर बढ़ गया। उन्हें दोनों हाथों में दो घड़ियां पहने भी देखा गया। ये भी उनका टोटका था। पूछने पर वे कहते कि एक हाथ में वे अभिषेक के लिए घड़ी पहनते हैं। 
शाहरुख खान का अंधविश्वास 

शाहरुख खान
ट्रिपल फाइव यानी 555 नंबर को कई लोग अपने लिए लकी मानते हैं। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी इसे अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं। शाहरुख की ज्यादातर कार पर ये नंबर मिलेगा। कहा जाता है कि शाहरुख के फोन/मोबाइल नंबर के आखिरी तीन अंक भी 555 होते हैं। ये नंबर उनके सहयोगी स्टाफ के मोबाइल नंबर भी मिलेगा। 
सलमान खान का अंधविश्वास 

सलमान खान
सलमान खान का करियर जब ठीक नहीं चल रहा था तब पिता सलीम खान ने उन्हें एक ब्रेसलेट दिया जिसमें फिरोजा रंग का एक पत्थर लगा हुआ है। सलमान ने इधर ब्रेसलेट पहना और उधर फिल्में हिट होने लगी। इसके बाद उन्होंने इसे हाथ से नहीं उतारा। बाद में तो यह फैशन बन गया और देश भर में सलमान के प्रशंसकों की कलाई पर यह ब्रेसलेट नजर आने लगा। 
अक्षय कुमार का अंधविश्वास

अक्षय कुमार 
अक्षय कुमार का अंधविश्वास थोड़ा अजीब है। फिल्म रिलीज होने के पहले सभी कलाकार घबराने लगते हैं। अक्षय ऐसे समय भारत से बाहर चले जाते हैं। उनका मानना है कि भारत में वे फिल्म के प्रदर्शित होने के समय मौजूद रहते हैं तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमजोर व्यवसाय करती है। पता नहीं इन दिनों अक्की इसका पालन कर रहे हैं या नहीं, क्योंकि हाल ही में उनकी कई फिल्में असफल रही हैं।  
बिपाशा बसु का अंधविश्वास... 
 

बिपाशा बसु
बिपाशा बसु ने कई हॉरर फिल्मों में काम किया है जो अंधविश्वास पर ही आधारित होती हैं। लगता है कि इन फिल्मों का असर बिप्स पर भी पड़ गया है। हर शनिवार वे नींबू-मिर्ची खरीद कार में लटका देती हैं। उनका मानना है कि इससे बुरी नजरें दूर रहती हैं। वैसे बिप्स बताती हैं कि यह टोटका वे अपनी मां के कहने पर करती हैं। 
विद्या बालन का अंधविश्वास...

विद्या बालन 
विद्या बालन हमेशा पाकिस्तान में बना एक खास कंपनी का काजल ही उपयोग में लाती हैं। उनका मानना है कि वो काजल उनके लिए 'लकी' है। साथ ही वे कोशिश करती हैं कि हर फिल्म में लाल रंग की ड्रेस जरूर पहने। 
करीना कपूर का अंधविश्वास...

करीना कपूर
करीना कपूर 21 सितंबर को पैदा हुई हैं। इसलिए नंबर तीन को वे सौभाग्य लाने वाला मानती हैं। उनकी कार के नंबर का जोड़ तीन आता है। मोबाइल और उनसे जुड़े हर नंबर को जोड़ो तो योग तीन ही होता है। 
सैफ अली खान का अंधविश्वास...

करीना कपूर
करीना कपूर 21 सितंबर को पैदा हुई हैं। इसलिए नंबर तीन को वे सौभाग्य लाने वाला मानती हैं। उनकी कार के नंबर का जोड़ तीन आता है। मोबाइल और उनसे जुड़े हर नंबर को जोड़ो तो योग तीन ही होता है। 
सैफ अली खान का अंधविश्वास ...

सैफ अली खान
बेगम करीना तीन नंबर को अपने लिए लकी मानती हैं तो मियां सैफ अली खान 7 नंबर के दीवाने हैं क्योंकि 16 तारीख को वे इस दुनिया में आए। उनसे जुड़ा हर नंबर का जोड़ सात होता है। संभव है कि इस बात को लेकर दोनों में खटपट भी होती हो। 
रितिक रोशन का अंधविश्वास...

रितिक रोशन
रितिक रोशन के हथेली में एक अंगूठा अतिरिक्त है। उन्हें सलाह दी गई कि ऑपरेशन के जरिये वे इस अंगूठे को हटा सकते हैं, लेकिन रितिक इसके लिए तैयार नहीं है। उन्हें लगता है कि यह अतिरिक्त अंगूठा उनके लिए लकी है। साथ ही रितिक रोशन कई सालों से मेकअप करते समय एक ही आईने का इस्तेमाल करते हैं। उनका मेकअपमैन बड़े जतन से आईने को हमेशा साथ रखता है। यह रितिक का लकी आईना है। 
अजय देवगन का अंधविश्वास...

अजय देवगन
अजय देवगन की जब फिल्में पिटने लगी तो ज्योतिष ने सलाह दी कि सरनेम में एक 'ए' (अंग्रेजी का ए) ज्यादा हो रहा है, इसे फौरन हटाया जाए। ऐसा ही किया गया और अजय की फिल्में फिर चल निकली। 
विवेक ओबेरॉय का अंधविश्वास ... 

विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय का किस्सा भी अजय देवगन जैसा ही है। ज्योतिष की सलाह पर तीन-चार बार नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया, लेकिन वे जहां थे वहीं रह गए। 
अर्जुन कपूर का अंधविश्वास...

अर्जुन कपूर 
अर्जुन कपूर की मां ने उनकी मृत्यु के पूर्व एक तावीज अर्जुन को दिया था ताकि उनका भाग्य जाग जाए। अर्जुन इसे हमेशा पहन कर रखते हैं। उनके पास इसे पहनने का इमोशनल कारण भी है। 
रणबीर कपूर का अंधविश्वास...

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर 8 तारीख को पैदा हुई हैं इसलिए नंबर आठ को रणबीर अपने लिए लकी मानते हैं। उनकी कार का नंबर भी आठ है। 
बॉबी देओल का अंधविश्वास... 

बॉबी देओल
बॉबी देओल की कोशिश रहती है कि हर मंगलवार वे पीले रंग का शर्ट या टी-शर्ट पहने। लगता है कि बॉबी का यह टोटका काम नहीं कर रहा है। 
दीपिका पादुकोण का अंधविश्वास

दीपिका पादुकोण
इसे अंधविश्वास तो नहीं कहा जा सकता क्योंकि मंदिर जाना आस्था की बात है। दीपिका का एक नियम है। अपनी फिल्म रिलीज होने के पूर्व वे मुंबई स्थित सिद्धी विनायक के मंदिर जरूर जाती हैं। 
कैटरीना कैफ का अंधविश्वास

कैटरीना कैफ
दीपिका की तरह कैटरीना कैफ भी फिल्म रिलीज के पूर्व अजमेर स्थित दरगाह जाती हैं ताकि उनकी फिल्म को कामयाबी मिले। 
संजय दत्त का अंधविश्वास...

संजय दत्त
संजय दत्त नंबर 9 के दीवाने हैं। उनकी कार के नंबरों का जोड़ 9 ही आता है। 
आमिर खान का अंधविश्वास...

आमिर खान
आमिर खान की कुछ फिल्में क्रिसमस पर रिलीज होकर सुपरहिट क्या हुई, परफेक्शनिस्ट खान को लगने लगा कि क्रिसमस उनकी रिलीज के लिए एकदम परफेक्ट है। लिहाजा वे अपनी बड़ी फिल्मों को क्रिसमस के आसपास ही रिलीज करने की कोशिश में रहते हैं। 
राजकुमार राव का अंधविश्वास...

राजकुमार राव
कई सितारें ऐसे हैं जिनकी तकदीर नाम बदलते ही चमक गई। इस लिस्ट में ताजा नाम राजकुमार राव का है। पहले वे राजकुमार यादव के नाम से जाने जाते थे। अचानक सरनेम बदलकर राव कर लिया और उसके बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ गई। 
सुभाष घई का अंधविश्वास... 

सुभाष घई
सुभाष घई अपनी नई फिल्म की घोषणा, मुहुर्त या बड़ा काम 24 अक्टूबर से ही शुरु करते हैं। इस तारीख को उनकी शादी की सालगिरह होती है लिहाजा वे इसे अपने लिए लकी मानते हैं। 
राकेश रोशन का अंधविश्वास... 

राकेश रोशन
के शब्द से राकेश रोशन को विशेष लगाव है। उनके बैनर की हर फिल्म इसी शब्द से शुरू होती है। 
राज कपूर का अंधविश्वास...

राज कपूर
शो-मैन राज कपूर अपनी फिल्म में हीरोइन को एक सीन में सफेद साड़ी जरूर पहनाते थे। शायद इसे ही वे अपनी सफलता का आधार मानते हो।
मनमोहन देसाई का अंधविश्वास...

मनमोहन देसाई
मनमोहन देसाई अपनी फिल्म की रील को पेटी में रख कर शिर्डी के साईबाबा की शरण में पहुंच जाते थे। उनका मानना था कि इससे बाबा खुश होते थे और उनकी फिल्में सफल। 
मिथुन चक्रवर्ती का अंधविश्वास...

मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती अपनी किसी भी फिल्म के मुहुर्त या लांचिंग पार्टी में शामिल नहीं होते। वजह? ऐसा करने से उनकी फिल्में पिट जाती हैं। 
इंद्र कुमार का अंधविश्वास...

इंद्र कुमार 
इंद्र कुमार एक खास पेड़ के इर्दगिर्द एक शॉट जरूर फिल्माते हैं। उनका मानना है कि इससे उनकी फिल्में सफलता हासिल करती हैं। 
रणवीर सिंह का अंधविश्वास...

रणवीर सिंह 
टखने पर रणवीर सिंह ने एक काला धागा बांधा हुआ है जो उन्हें बुरी नजरों से दूर रखता है। साथ ही इससे उनकी किस्मत का सितारा चमकता रहता है। 
शिल्पा शेट्टी का अंधविश्वास...

शिल्पा शेट्टी 
शिल्पा की मां ज्योतिष हैं और उनके कहे अनुसार वे कई टोटके करती रहती हैं। आईपीएल में जब उनकी टीम असफल हो रही थी तो उन्होंने एक ही हाथ में दो घड़ियां बांध ली जिससे उनकी टीम का प्रदर्शन बेहतर हो। 
एकता कपूर का अंधविश्वास...

एकता कपूर 
न जाने कितने अंधविश्वास एकता कपूर पालती हैं। 'के' अक्षय से मोह भंग होने में उन्हें लंबा समय लगा। अब वे अंक ज्योतिष के आधार पर अपने सीरियल और फिल्मों के नाम रखती हैं। 
करण जौहर का अंधविश्वास...

करण जौहर
एकता और राकेश रोशन की तरह करण जौहर भी 'के' शब्द के दीवाने थे। इस शब्द से लगातार सफलता हासिल करने के बाद करण ने दूसरे शब्दों से शुरू होने वाली फिल्में भी बनाईं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी