बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी सुपरहिट फिल्म नो एंट्री के सीक्वल में 10 हसीनाओं के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्मकार बोनी कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म नो एंट्री का सीक्वल नो एंट्री में एंट्री बनाने जा रहे है। इस फिल्म में सलमान खान और अनिल कपूर पूर्व की तरह ही अपने किरदार को साकार करते नजर आएंगे। बताया जाता है कि इस फिल्म में सलमान दस हसीनाओं के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष शुरू की जाएगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में प्रदर्शित बोनी कपूर निर्मित और अनीस बज्मी निर्देशित नो एंट्री में सलमान खान और अनिल कपूर के अलावा लारा दत्ता, फरदीन खान, बिपाशा बसु, ईशा देओल और सेलिना जेटली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।(वार्ता)