15 साल पुराने मामले में शिल्पा शेट्टी को मिली बड़ी राहत, अश्लीलता फैलाने का लगा था आरोप

गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (11:09 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं। एक विवाद शिल्पा के पीछे बीते 15 सालों से पड़ा हुआ है। दरअसल, साल 2007 में हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे ने सबके सामने स्टेज पर शिल्पा को किस कर दिया था। इसके बाद उनपर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था।

 
अब शिल्पा ने इस मामले में अपने खिलाफ दायर याचिका को खारिज करने की मांग करते हुए कोर्ट का रुख किया है। याचिका में शिल्पा ने दावा किया कि उनके खिलाफ आरोप ये है कि जब रिचर्ड गेरे ने उन्हें किस किस किया तो उन्होंने विरोध नहीं किया और इसलिए ये उन्हें साजिशकर्ता नहीं बनाता है।
 
मुम्बई की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी को इस मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि अभिनत्री, हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे की हरकत की विक्टिम थीं। कोर्ट में पेश किए गए सबूतों से यह साबित नहीं होता है कि अभिनेत्री इसमें शामिल थीं। 
 
बता दें कि इस मामले में शिल्पा के खिलाफ राजस्थान में दो और गाजियाबाद में एक केस दर्ज करवाया गया था। केस दर्ज होने के दस साल बाद अभिनेत्री ने याचिका दायर कर इस केस को मुंबई में ट्रांसफर करने की अपील की थी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी