इस हीरोइन ने आमिर को कह डाला 'ताऊ'

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का 14 मार्च को जन्मदिन था। इसे उन्होंने अपनी पत्नी और मीडिया के साथ मनाया। उनके 53वें जन्मदिन पर आमिर ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट भी बनाया। इससे उनके फैंस इंस्टाग्राम पर उनका स्वागत कर रहे हैं। 
 
आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाते ही सबसे पहला पिक्चर अपनी मां का शेयर किया। उन्होंने मां का पुराना पिक्चर पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा 
वो इंसान जिनकी वजह से मैं जो अभी हूं, वो हूं। यह खूबसूरत तस्वीर बयां करती है कि आमिर अपना मां से कितना प्यार करते हैं और उन्हें बहुत मानते हैं। 


 
आमिर को कई लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी। सुपरस्टार आमिर के जन्मदिन पर हर सेलिब्रिटी ने अपनी तरह से उन्हें बधाई दी। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' में उनकी को-स्टार फातिमा सना शेख ने उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर की। 
 
उन्होंने अपनी और आमिर की कुछ पिक्चर्स पोस्ट करते हुए लिखा हैप्पी वाला बर्थडे ताऊजी। इसमें उनके 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' फिल्म के सेट के भी पिक्चर्स शामिल हैं। 
 
इसके अलावा उन्होंने आमिर और फातिमा के भाई शानिब की बहुत पुरानी तस्वीर पोस्ट की। फातिमा ने कहा देखो मुझे क्या मिला। मेरे भाई शानिब और आमिर खान की पुरानी तस्वीर। उनके मुताबिक यह पिक्चर 1997 में लिया गया था। 
 
2016 की फिल्म दंगल से फातिमा ने बॉलीवुड में डेब्यु किया था। इसमें आमिर खान ने उनके पिता की भूमिका निभाई थी। इसके बाद अब वे दूसरी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में भी आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ के साथ नज़र आने वाली हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी