एकेडमी अवॉर्ड्स ने शेयर किया दीपिका पादुकोण का वीडियो, दीवानी मस्तानी बनकर छाईं एक्ट्रेस

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 4 अप्रैल 2024 (10:47 IST)
Deepika Padukone Video: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी हैं। 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद दीपिका ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। वहीं अब दीपिका को एकेडमी अवॉर्ड्स ने एक सरप्राइज दिया है।
 
एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने दीपिका पादुकोण की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। यह वीडियो फिल्म के गाने 'दीवानी मस्तानी' का है, जिसमें दीपिका डांस करती नजर आ रही हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The Academy (@theacademy)

वीडियो को शेयर करते हुए एकेडमी ने लिखा, दीपिका पादुकोण फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से 'दीवानी मस्तानी' (श्रेया घोषाल द्वारा गाया गया) पर परफॉर्म कर रही हैं।' ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं दीपिका के पति रणवीर सिंह ने भी इसपर रिएक्ट किया है। 
 
रणवीर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मेस्मेरिक।' बता दें कि 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। 
 
दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'फाइटर' में नजर आई थीं। वह जल्द ही रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' और प्रभास के साथ 'कल्कि 2898एडी' में दिखेंगी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी