सलमान खान की यह हीरोइन बनेंगी प्रभास की मां!

गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (15:12 IST)
बाहुबली फिल्म में काम करने के बाद से प्रभास को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में खासी लोकप्रियता मिली थी। बाहुबली स्टार प्रभास इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'प्रभास 20' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। फिल्म की आधिकारिक घोषणा एक्टर ने खुद की थी।

ALSO READ: सोशल मीडिया पर छाया दिशा पाटनी का लेटेस्ट फोटोशूट
 
अब फिल्म को लेकर एक और खबर सामने आ रही हैं कि सलमान खान की फिल्म 'मैने प्यार किया' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली भाग्यश्री इस फिल्म में प्रभास की मां का रोल निभाती नजर आएंगी। 
 
खबरों की माने तो प्रभास ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और भाग्यश्री ने भी फिल्म की कास्ट को जॉइन कर लिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में भाग्यश्री का रोल काफी अहम है और इसीलिए इसे अभी एक राज ही रखा गया है।
 
यह प्रभास की 20वीं फिल्म है, इसलिए फिलहाल इसका नाम 'प्रभास 20' रखा गया है। प्रभास की ये फिल्म एक एपिक लव स्टोरी होगी जिसमें उनके साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में दिखेंगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी