अभिषेक ने इस तरह किया था ऐश्वर्या राय को प्रपोज

बॉलीवुड कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने शादी से पहले अपने रिश्ते को ज्यादा पब्लिकली नहीं रखा था। जब साल 2007 में दोनों की शादी करने की खबर आई तो सभी हैरान रह गए थे। 
 
हाल में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया कि अभिषेक ने उन्हें कैसे प्रपोज किया था। ऐश्वर्या ने कहा कि उनकी सुपरहिट फिल्म गुरु की रिलीज से पहले अभिषेक ने न्यूयॉर्क में होटल रूम की बालकनी में उन्हें प्रपोज किया था। ऐश्वर्या ने बताया कि अभिषेक अपने घुटनों पर बैठकर ठीक वैसे ही प्रपोज किया था जैसे हॉलिवुड की रोमांटिक फिल्मों में होता है।  
 
ऐश्वर्या ने बताया कि किस तरह अभिषेक का प्रपोजल स्वीकार करने के बाद फिल्म 'जोधा अकबर' के सेट पर खुद को असल में दुल्हन जैसी महसूस कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मुझे याद है जब हम जोधा अकबर के गाने 'ख्वाजा मेरे ख्वाजा' की शूटिंग कर रहे थे। मैं एक दुल्हन की तरह सजी बैठी थी और मुझे ऐसा लगा कि ऑन स्क्रीन, ऑफ स्क्रीन मेरे साथ यह सब कुछ असली में हो रहा है। यह सब कुछ अजीब था और आशुतोष ने कहा कि मैं कहीं खोई हुई हूं और इससे मैं चौंक गई।
 
ऐश्वर्या और अभिषेक ने 20 अप्रैल 2007 में मुंबई में शादी की थी। अभिषेक-ऐश्वर्या बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं जो आज भी चर्चा में रहते हैं। अभिषेक-ऐश्वर्या ने साथ में बहुत सी फिल्मों में काम किया है। दोनों ने शुरुआत में फिल्म ‘ढाई अक्क्षर प्रेम के’ और ‘कुछ ना कहो’ में साथ काम किया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी