देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के वेडिंग रिसेप्शन फोटो

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी के बधंन में बंधी थी। प्रियंका-निक की इस शाही शादी में करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल हुए थे। शादी के बाद प्रियंका ने 4 दिसंबर को दिल्‍ली में एक वेडिंग रिसेप्‍शन दिया था, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने शिरकत की थी। 
 
19 दिसंबर को निक-प्रियंका ने अपनी शादी का दूसरा रिसेप्शन मुंबई जेडब्ल्यू मैरियट होटल में दिया। यह रिसेप्शन स्पेशली मीडिया और परिवार वालों के लिए रखा गया। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा काफी खूबसूरत और रॉयल लुक में नजर आईं। 
 
रिसेप्शन में प्रियंका चोपड़ा डिजाइनर सब्यसांची के नीले रंग के लहंगे में नजर आईं। उन्होंने गले में हैवी नेकलेस पहना हुआ था। जबकि निक जोनास ब्‍लू-ग्रे कलर के सूट में नजर आए।
 
प्रियंका और निक स्टेज पर बेहद रोमांटिक दिखे। प्रियंका ने मीडिया के सामने निक जोनास को इंट्रोड्यूस कराया और बोलीं, ये मेरे पति निक जोनास हैं। 
 
20 दिसंबर को भी प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड सेलेब्स के लिए मुंबई में एक और रिसेप्शन पार्टी देने वाली हैं। कहा जा रहा है इस रिसेप्शन पार्टी में मेहमानों के लिए खास ड्रेस कोड भी रखा गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी