मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन' से सामने आया ऐश्वर्या राय का फर्स्ट लुक, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का पहला भाग

गुरुवार, 3 मार्च 2022 (12:16 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय जल्द ही निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में इस फिल्म से स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक सामने आ गए हैं। वहीं फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। 

 
फिल्म में ऐश्वर्या राय, विक्रम, जयम रवि, कार्थी, त्रिशा, सरथकुमार, रहमान और ऐश्वर्या लक्ष्मी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 10वीं सदी के पीरियड ड्रामा पर आधारित है। पोन्नियिन सेलवन का पहला भाग 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
 
फर्स्ट लुक पोस्टर में ऐश्वर्या लाल कलर की सिल्क साड़ी पहनी हुई दिख रही हैं। इसके साथ उन्होनें भारी भरकम गोल्डन ज्वैलरी भी पहनी हुई हैं। फर्स्ट लुक पोस्टर में ऐश्वर्या काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
 
इस फिल्म से ऐश्वर्या राय उर्फ नंदिनी, विक्रम उर्फ आदित्य करिकलम, जयम रवि उर्फ अरुलमोजी वरमन, कार्थी उर्फ वंधीयाथेवन और त्रिशा उर्फ कुंडावई का लुक रिलीज किया गया है। पोन्नियिन सेलवन काल्की कृष्णामुर्थी द्वारा लिखी किताब पर आधारित है। यह अरुलमोजी वरमन और चोला डायनेस्टी पर आधारित फिल्म होने वाली है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी