'गंगूबाई काठियावाड़ी' से सामने आया अजय देवगन का फर्स्ट लुक, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022 (13:15 IST)
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' अपनी घोषणा के वक्त से ही चर्चा में हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म से आलिया भट्ट का लुक काफी पहले ही सामने आ चुका है।

 
वहीं अब 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के ट्रेलर रिलीज से पहले अजय देवगन का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अजय देवगन गैंगस्टर करीम लाला का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।
 
पोस्टर में अजय देवगन सिर पर टोपी, व्हाइट पैंट-शर्य और ब्लैजर पहने नजर आ रहे हैं। वह ब्लैक चश्मा लगाए सलाम करते दिख रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अजय ने लिखा, अपनी पहचान से चार लगाने आ रहे हैं हम। ट्रेलर कल रिलीज होगा।
 
फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर 4 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में आलिया और अजय देवगन के अलावा विजय राज, इंदिरा तिवारी और सीमा पाहवा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म माफिया क्वीन गंगूबाई पर आधारित है।
 
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 30 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण इसे टाल दिया गया। इसके बाद 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को 6 जनवरी 2022 को रिलीज करने का ऐलान किया गया था। 
 
बाद में फिल्म को 18 फरवरी 2022 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज करने की घोषणा की गई थी। लेकिन फिल्म की रिलीज को एक बार फिर टाल दिया गया था। अब आखिरकार यह फिल्म संजय लीला भंसाली के जन्‍मदिन के एक दिन बाद 25 फरवरी को 2022 को रिलीज होने जा रही है। 

यह भी पढ़िए :
श्याम सिंघा रॉय फिल्म समीक्षा
 
फिल्म पाकीज़ा के 50 साल: पाकीजा और मीनाकुमारी के बारे में कई अनसुने किस्से 
 
फरवरी ओटीटी कैलेंडर: जानिए कब रिलीज होगी अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, मिथुन, माधुरी, तापसी की फिल्में और वेबसीरिज 
 
2021 के टॉप 10 टीवी शो: तारक मेहता ने अमिताभ और सलमान के शो को पछाड़ा 
 
उल्लू एप पर पलंगतोड़ सीरिज में दामाद जी 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी