खतरों के खिलाड़ी में होगा अजय देवगन का धमाका!

बुधवार, 19 अप्रैल 2017 (12:49 IST)
रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' काफी लोकप्रिय है जिसमें प्रतियोगी डेअरडेविल स्टंट्स दिखाते नजर आते हैं। इसे अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, रोहित शेट्टी और अर्जुन कपूर होस्ट कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार इसे शो के अगले सीज़न को अजय देवगन होस्ट करते नजर आ सकते हैं। 
 
अजय देवगन को भारी-भरकम राशि ऑफर की गई है और वे इस शो को होस्ट करने के लिए राजी हो गए। जल्दी ही इस बारे में घोषणा की जाएगी। संभव है कि रोहित को यह शो ऑफर किया गया हो, लेकिन वे 'गोलमाल अगेन' में व्यस्त हैं और उन्होंने ही अजय देवगन को इसके लिए राजी ‍कर लिया हो। 
 
जहां तक फिल्मों का सवाल है तो अजय इस समय मिलन लथुरिया के साथ 'बादशाहो' और रोहित शेट्टी की 'गोलमाल अगेन' कर रहे हैं। एक और फिल्म उनको लेकर घोषित हो चुकी है जिसका नाम अभी तय नहीं है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें