बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर अक्षय कुमार ने यह तस्‍वीर शेयर कर दी श्रद्धांजलि

सोमवार, 25 मई 2020 (14:20 IST)
एक्टर अक्षय कुमार ने पूर्व हॉकी दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर शोक जताया है। पद्मश्री से सम्मानित और तीन ओलिंपिक गोल्ड मेडल विजेता बलबीर सिंह की 95 वर्ष की उम्र में मौत हो गई। बलबीर दो हफ्तों से अधिक समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और सोमवार को चंडीगढ़ के अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांसें लीं।

पूर्व हॉकी प्लेयर के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, “हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। यह मेरा सौभाग्य है कि अतीत में उनसे मिलने का मौका मिला। ऐसा अद्भुत व्यक्तित्व! मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।”

Saddened to hear about the demise of hockey legend #BalbirSingh ji. Have had the good fortune of meeting him in the past, such an amazing personality! My heartfelt condolences to his family pic.twitter.com/knjOq7VEav

— Akshay Kumar (@akshaykumar) May 25, 2020


साल 2018 में आई फिल्म ‘गोल्ड’ में अक्षय कुमार का किरदार बलबीर सिंह पर ही आधारित था। अक्षय की यह फिल्म भारत द्वारा 1948 लंदन ओलंपिक में शानदार जीत हासिल करने के गौरवशाली पल पर बनी थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही अक्षय कुमार बलबीर सिंह सीनियर से मिले थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी