900 किमी पैदल चलकर अक्षय कुमार से मिलने पहुंचा क्रेजी फैन, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड स्टार्स की लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग होना कोई नई बात नहीं है। अक्सर अपने फेवरेट स्टार से मिलने की चाह में कुछ क्रेजी फैंस ऐसा कर जाते हैं जिसे देखकर अच्छे-अच्छे लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक क्रेजी फैन मुंबई में अक्षय कुमार से मिलने पहुंचा।


यह फैन अक्षय की सिर्फ एक झलक पाने के लिए द्वारका से मुंबई स्थित उनके बंगले पर 900 किलो मीटर का सफर 18 दिन तक पैदल तय करने के बाद पहुंचा था। इस फैन का नाम प्रभात है। अपने इस फैन के बारे में बताते हुए अक्षय कुमार ने उसका एक वीडियो शेयर किया है।
 
इस वीडियो में अक्षय अपने इस फैन से बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। प्रभात ने अक्षय को बताया कि वो रोजाना 50 किमी चलते थे। उन्होंने पैदल चलकर मुंबई आना तय किया क्योंकि वो सबको अक्षय कुमार की तरह मोटिवेट करना चाहते थे कि वो फिट रहें। रोजाना चलना जरूरी है।
 
ALSO READ: सलमान खान की 'किक 2' को लेकर आई बड़ी खबर
 
अक्षय कुमार ने प्रभात से पूछा कि तुम्हें कैसे पता था कि मैं संडे के दिन मिलूंगा? इस पर प्रभास ने कहा कि सर आपका फैन हूं। मुझे सब पता है आपके बारे में। संडे आप मिलेंगे इसलिए शनिवार रात भी चलता रहा। बारिश में भीग गया लेकिन आपसे मिलना था।
 
वीडियो में अक्षय उस फैन के प्रति चिंता जताते हुए उसे सलाह दे रहे हैं कि आगे से उसे ऐसा नहीं करना है क्योंकि हाईवे पर ट्रैफिक होता है और गाड़ियां आती-जाती है, जिससे जोखिम हो सकता है। इसी के साथ अक्षय उस फैन को खाना खाकर जाने के लिए भी कहते हैं।
 
अक्षय कुमार इन दिनों लक्ष्मी बॉम्ब फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी। अक्षय फिल्म 'गुड न्यूज' में भी नजर आएंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी