दिल से सोल्जर दिमाग से शैतान, अक्षय-टाइगर की Bade Miyan Chote Miyan का धमाकेदार टीजर रिलीज

WD Entertainment Desk

बुधवार, 24 जनवरी 2024 (11:05 IST)
Bade Miyan Chote Miyan Teaser: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में हैं। फैंस दो एक्शन स्टार को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। 
 
मेकर्स ने फैंस की उत्सुकता बढ़ाते हुए फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर की शुरुआत पृथ्वीराज सुकुमारन के वॉइस ओवर से होती हैं, जो फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं। वह कहते हैं, प्रलय आने वाला है। एक ऐसा प्रलय जो भूत, वर्तमान और भविष्य को बदल देगा। 
 
एक ऐसा प्रलय जो अच्छाई और बुराई की जंग को हमेशा के लिए खत्म कर देगा। हिंदुस्तान खत्म हो जाएगा। मुझे कौन रोकेगा..? इसके बाद अक्षय और टाइगर की एंट्री होते है। वो कहते हैं, दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं हम… बचके रहना हमसे, हिंदुस्तान हैं हम।'
 
टीजर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। दोनों स्टार्स दुश्मनों के साथ जंग लड़ते हुए और उनकी धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। 
 
फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, पृथ्वीराज सुकुमारन, अलाया एफ और रॉनित रॉय भी नजर आनेवाले हैं। यह फिल्म ईद 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी