आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने शॉर्ट लिस्ट किया अपनी बेटी का नाम, ऋषि कपूर से है कनेक्शन!

WD Entertainment Desk

बुधवार, 16 नवंबर 2022 (15:03 IST)
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में माता-पिता बने हैं। आलिया ने 6 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बेटी के आगमन के बाद से ही कपूर और भट्ट परिवार में जश्न का माहौल है। वहीं फैंस आलिया की बेटी की पहली झलक देखने के लिए बेकरार है। 

 
फैंस यह भी जानने को उत्सुक है कि आलिया-रणबीर ने अपनी बेटी का क्या नाम रखा है। खबरों के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि के रूप में अपनी बेटी का नाम स्वर्गीय ऋषि कपूर से अटैच रखने का फैसला किया है। 
 
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर और आलिया ने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को ट्रिब्यूट देने के लिए अपनी बेटी का नाम उनसे जुड़ा हुआ ही रखेंगे। दादी नीतू कपूर को यह विचार इतना पसंद आया और वह भावुक हो गईं। वह दुनिया के सामने अपनी पोती के नाम की घोषणा करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
 
बताया जा रहा है कि कपूर और भट्ट परिवार ने बेटी के लिए नाम शॉर्ट लिस्ट कर लिया है। कपल जल्द ही दुनिया के सामने अपनी राजकुमारी के नाम का खुलासा करेगा।
 
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव है। खबरों के अनुसार उन्होंने घर पर बेटी से मिलने वाले मेहमानों पर भी कुछ पाबंदियां लगा दी है। आलिया-रणबीर ने अपनी लिटिल प्रिंसेस के लिए 'नो कैमरा पॉलिसी' जारी की है। इतना ही नहीं न्यूबॉर्न बेबी से मिलने वाले को अपना कोविड नेगेटिव सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी