आलिया भट्ट ने अपनी बेटी के नाम का किया खुलासा, बताया क्या होता है मतलब

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 25 नवंबर 2022 (11:13 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 6 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। फैंस आलिया की बेटी की झलक देखने के लिए बेताब है। वहीं बेटी के नाम को लेकर भी फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। अब आलिया भट्ट ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। 

 
आलिया ने अपनी बेटी का नाम बताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। आलिया ने यह भी बताया बच्ची का नाम उसकी दादी यानी नीतू कपूर ने रखा है। आलिया ने एक धुधंली सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके और रणबीर के साथ उनकी बेटी नजर आ रही हैं। 
 
तस्वीर के बैकग्राउंड में एक नाइकी को-ऑर्ड सेट पर उनकी बच्ची का नाम 'राहा' लिखा नजर आ रहा है। आलिया ने अपनी बेटी के नाम के बहुत सारे मतलब भी बताए हैं। 
 
एक्ट्रेस ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, नाम राहा है (उसकी बुद्धिमान और अद्भुत दादी द्वारा चुना गया), जिसके बहुत सारे सुंदर अर्थ हैं। राहा, अपने शुद्धतम रूप में दिव्य पथ है, स्वाहिली में उसे खुशी कहते हैं, संस्कृत में राहा का मतलब कुल, वंश या गोत्र कह सकते हैं।
 
आलिया ने लिखा, बांग्ला में इसे आराम, राहत कहते हैं, अरबी में शांति और इन सबके अलावा इसका मतलब खुशियां, स्वतंत्रता और आनंद भी है। और उसके नाम के अनुरूप पहले क्षण से ही हमने उसे पकड़ा, हमने यह सब महसूसकिया। धन्यवाद राहा, हमारे परिवार में जिंदगी भरने के लिए। ऐसा लगता है जैसे हमारे जीवन अभी शुरू हुआ है। 
 
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। शादी के करीब 2 महीने बाद आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी।
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी