सुहागरात जैसा कुछ नहीं होता क्योंकि आप इतने थक चुके होते हैं: कॉफी विद करण में आलिया

मंगलवार, 5 जुलाई 2022 (17:38 IST)
कॉफी विद करण का सातवां सीज़न हॉटस्टार पर 7 जुलाई को शाम 7 बजे से शुरू होने वाला है। शो के पहले एपिसोड का प्रोमो आ गया है। मेहमान के रूप में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे। 
 
जैसा कि आप जानते हैं कि इस शो में तीखे सवालों के साथ-साथ पर्सनल सवाल भी पूछे जाते हैं जिनको लेकर कई बार बवाल भी मचा है। वैसे ही सवाल इस बार भी पूछे जाएंगे जिनकी झलक ट्रेलर में मिलती है। 
 
 
रणवीर और आलिया से फेवरेट सेक्स पोजीशन और बेडरूम सीक्रेट्स भी पूछे गए। एक सवाल के जवाब में आलिया कहती हैं कि सुहाग रात जैसी कोई चीज नहीं होती, आप बिलकुल थक चुके होते हैं। 
 
रणवीर सिंह ने गाकर इस बात का जवाब दिया कि वे सेक्स कैसे एंजॉय करते हैं। इस तरह के कई सवाल और जवाब के लिए तैयार रहिए। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी