आलिया भट्ट की हुई गोद भराई, येलो कलर के सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (10:55 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों प्रेग्नेसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। आलिया और रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। आलिया अक्सर सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में आलिया की गोद भराई का फंक्शन रखा गया। 

 
जिस घर में आलिया और रणबीर ने सात फेरे लिए थे, उसी घर में आलिया की गोद भराई का फंक्शन भी रखा गया। इस फंक्शन में दोनों के फैमिली मेबर्स और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। 
 
गोद भारई के फंक्शन में आलिया भट्ट येलो कलर के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था। इस इवेंट में नीतू सिंह, रिद्धिमा कपूर साहनी, समारा साहनी, महेश भट्ट, करिश्मा कपूर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।
 
आलिया भट्ट हाल ही में 'टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड' से सम्मानित हुई हैं। आलिया को यह अवॉर्ड सिनेमा में आउटस्टैंडिंग काम करने के लिए मिला है। अवॉर्ड फंक्शन के दौरान आलिया ने प्रभावशाली स्पीच भी दी थी।

Edited by : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी