फिल्म रिलीज के 15 दिन बाद लॉन्च हुआ 'ब्रह्मास्त्र' का रोमांटिक गाना 'रसिया'

शनिवार, 24 सितम्बर 2022 (17:47 IST)
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। इसी बीच दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'रसिया' रिलीज किया है। 

 
इस गाने को फिल्म की रिलीज के 15 दिन बाद रिलीज किया गया है। इस गाने में रणबीर और आलिया के बीच रोमाटिंक केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। दोनों एक-दूसरे को लिपलॉक भी करते दिख रहे हैं। गाने में शिवा और ईशा के बीचा का प्रेम दर्शाया गया है। 
 
'‍रसिया' गाने को तुषार जोशी और श्रेया घोषाल ने अपनी मधुर आवाज दी है। जबकि इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। वहीं, गाने को म्यूजिक से प्रीतम ने सजाया है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। 
 
बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अहम किरदार में हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो है। फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी