महिला दिवस पर खुशखबरी: आलिया भट्ट को मिली हॉलीवुड मूवी

मंगलवार, 8 मार्च 2022 (12:15 IST)
महिला दिवस पर एक बेहतरीन खबर सामने आई है। गंगूबाई काठियावाड़ी बन कर धूम मचाने वाली आलिया भट्ट अब हॉलीवुड मूवी करने जा रही हैं। नेटफ्लिक्स के लिए बनने वाली इस फिल्म के लिए आलिया को साइन किया गया है। 
 
यह एक इंटरनेशनल स्पाई थ्रिलर होगी। फिल्म का नाम है ‘हॉर्ट ऑफ स्टोन’। अस मूवी में गेल गेडोट जैसी स्टार भी नजर आएंगी और उनके साथ अभिनय करना आलिया के ‍लिए एक अनोखा अनुभव होगा। टॉम हार्पर फिल्म के ‍निर्देशक होंगे।
नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है – आज का दिन हम एक घोषणा से शुरू कर रहे हैं कि आलिया भट्ट ‘हॉर्ट ऑफ स्टोन’ में होंगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी