नितेश तिवारी की 'रामायण' से आलिया भट्ट बाहर, अब यह साउथ एक्ट्रेस बनेंगी सीता!

WD Entertainment Desk

सोमवार, 10 जुलाई 2023 (11:41 IST)
alia bhatt out from ramayana: 'रामायण' पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म के डायलॉग और कालाकारों के चित्रण को लेकर खूब विवाद हुआ था। वहीं अब निर्देशक नितेश तिवारी 'रामायण' का अपना वर्जन लाने जा रहे हैं। 
 
नितेश तिवारी की यह फिल्म बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं। खबरें है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और आलिया भट्ट माता सीता के रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं अब इस फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है। खबरों के अनुसार आलिया भट्ट इस फिल्म से बाहर हो गई है। 
 
बताया जा रहा है कि नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर के अपोजिट अब साउथ एक्ट्रेस साईं पल्लवी दिखेंगी। फिल्म में रणबीर, राम और साई पल्लवी, सीता के किरदार में नजर आएंगी। हालांकि मेकर्स ने फिल्म की कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। 
 
इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2023 तक शुरू हो सकती है। इस फिल्म में रावण के रोल में साउथ एक्टर यश नजर आ सकते हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी