रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड, इस लिस्ट में बनाई जगह

रविवार, 8 मई 2022 (16:42 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के सेट से ही आलिया और रणबीर के रोमांस की खबरें सामने आई थी और फिल्म की रिलीज से पहले दोनों शादी के बंधन में भी बंध चुके हैं।

 
वहीं अब 'ब्रह्मास्त्र' ने रिलीज से ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। खबरों के मुताबिक, वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स ने आलिया और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा' को ग्लोबल थ्रियेटिकल रिलीज की लिस्ट में शामिल कर लिया है। 
 
इससे पहले इस लिस्ट में लव एंड थंडर, ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर, अवतार: द वे ऑफ वॉटर फॉर 2022 जैसी हॉलीवुड फिल्में ही शामिल थीं और ब्रह्मास्त्र बॉलीवुड की ऐसी पहली फिल्म है, जिसे वैश्विक थ्रिएटिकल रिलीज स्लॉट में जोड़ा गया है।
 
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर शिवा की भूमिका में हैं, वहीं आलिया भट्ट ईशा के किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम किरदार में हैं। फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी