Mother's Day 2022 : जाह्नवी कपूर को आईं मां श्रीदेवी की याद, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

रविवार, 8 मई 2022 (16:18 IST)
मदर्स डे के खास मौके पर आम से लेकर खास तक अपनी मां के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने मदर्स डे के मौके पर अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी को याद किया है। 

 
जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां संग अपने बचपन की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। जाह्नवी ने लिखा, आपकी एबसेंस में भी मैं हर दिन आपके प्यार को फील करती हूं। आपकी एबसेंस में भी आप दुनिया की बेस्ट मां है। लव यू. इसके साथ जाह्नवी ने हार्ट इमोजी भी बनाई है।
 
सोशल मीडिया पर श्रीदेवी संग जाह्नवी की यह अनसीन तस्वीर छाई हुई है। जाह्नवी अपनी मां के बेहद करीब थीं। जाह्नवी की डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले ही श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी