आलिया भट्ट के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस के नाना का हुआ निधन

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 1 जून 2023 (14:35 IST)
alia bhatt grandfather passes away: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्ट्रेस के नाना नरेंद्रनाथ राजदान का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि नरेंद्रनाथ राजदान के फेफड़े में इन्फेक्शन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
आलिया भट्ट ने अपने नाना के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। आलिया ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नरेंद्रनाथ राजदान अपने 92वें जन्मदिन का केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडिटो में आलिया के अलावा रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। 
 
इस वीडियो के साथ आलिया ने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, मेरे नानाजी, मेरे हीरो। 93 तक गोल्फ खेले। 93 तक काम किया। सबसे अच्छा ऑमलेट बनाया। बेहतरीन कहानियां सुनाईं। वायलिन बजाया। उनकी परपोती के साथ खेला। उन्हें क्रिकेट से प्यार था। 
 
आलिया ने ‍लिखा, उन्हें स्केचिंग से प्यार था। परिवार और अंतिम पल तक उन्होंने अपने जीवन को प्यार किया। मेरा दिल दुख से भरा है लेकिन खुशी से भी भरा है क्योंकि मेरे नानाजी ने हमें खुशी दी है और इसके लिए धन्य और आभारी महसूस करते हैं कि उन्होंने हमें पाला है।
 
बीते दिनों आलिया भट्ट ने अपने नाना की तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से आइफा अवॉर्ड में जाने का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया था। वह एयरपोर्ट से ही नाना के पास अस्पताल लौट गई थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी