आलिया, सिद्धार्थ फिर करेंगे आशिकी!

रविवार, 5 मार्च 2017 (12:49 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर से आलिया भट्ट के साथ सिल्वर स्क्रीन पर फिर से आशिकी करते नजर आ सकते हैं।
 
बॉलीवुड निर्देशक मोहित सूरी फिल्म आशिकी का तीसरा संस्करण बनाने जा रहे हैं। फिल्म का निर्माण महेश भट्ट के बैनर विशेष फिल्म्स के तहत किया जायेगा।
 
चर्चा है कि इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट एक साथ रोमांस करते हुए नजर आ सकते हैं। दोनों की स्टूडेंट ऑफ द ईयर और कपूर एंड संस के बाद यह तीसरी फिल्म होगी। दोनों को इस फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई है।
 
इस समय सिद्धार्थ इत्तेफाक की रीमेक की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं आलिया भट्ट बद्रीनाथ की दुल्हनिया के रिलीज के बाद कुछ दिनों का ब्रेक लेंगी। आशिकी और आशिकी 2 के ब्लॉकबस्टर होने के बाद आलिया और सिद्धार्थ पर आशिकी 3 को सफल सीक्वल बनाने की जिम्मेदारी बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि आलिया फिल्म में एक सिंगर की भूमिका में होंगी।
 
गौरतलब है कि वर्ष 1990 में प्रदर्शित आशिकी में जहां राहुल रॉय और अनु अग्रवाल फिल्म की प्रमुख कास्ट रहे। वहीं 2013 में बनी आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिका थी। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें