एक साल में ही टूटने के कगार पर प्रतीक बब्बर-सान्या सागर की शादी, दोनों ने इंस्टाग्राम पर किया एक दूसरे को अनफॉलो!

मंगलवार, 31 मार्च 2020 (15:15 IST)
बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर ने पिछले साल अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड सान्या सागर से शादी की थी। अब एक साल के बाद खबरें आ रही हैं कि प्रतीक बब्बर और उनकी पत्नी सान्या सागर के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ये दोनों कई हफ्तों के एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। हालांकि अभी इन खबरों की भी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सान्या बब्बर परिवार के किसी भी पारिवारिक कार्यक्रम में शरीक नहीं हो रही हैं। चाहे वो होली ईवेंट हो या राज बब्बर का एनीवर्सरी डिनर।  इसके अलावा सान्या ने प्रतीक को अपने प्ले के लिए भी इनवाइट नहीं किया था। इसके बाद ये चर्चाएं और भी ज्यादा तेज हो गई हैं।

प्रतीक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सान्या के साथ की सभी तस्वीरें भी हटा दी हैं और दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है।

हालांकि, जब प्रतीक से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ये कहकर टाल दिया कि ऐसा कुछ नहीं है।

प्रतीक और सान्या की शादी 23 जनवरी 2019 में हुई थी। तीन दिनों तक चली इस शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद दोनों के हनीमून के फोटोज भी काफी चर्चा में रहे थे। बता दें, प्रतीक बब्बर राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे हैं। वहीं, सान्या सागर बसपा नेता पवन सागर की बेटी हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी