अमिताभ बच्चन ने रेमो डिसूजा के जल्द ठीक होने के लिए मांगी दुआ, शेयर किया पोस्ट

सोमवार, 14 दिसंबर 2020 (12:52 IST)
फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को को बीते दिनों दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर से सबको बहुत बड़ा झटका लगा और तभी से रेमो को लेकर सभी बेहद चिंतित हैं। हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे रहे हैं।

 
अमिताभ बच्चन ने भी रेमो डिसूजा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। अमिताभ बच्चन ने रेमो डिसूजा के लिए नोट लिखा है। साथ ही उनके स्वस्थ्य होने के लिए प्रार्थना की है। 
 
अमिताभ बच्चन ने फैंस द्वारा बनाए गए वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'जल्द स्वस्थ्य हो जाओ रेमो... प्रार्थनाएं!! और आपकी शुभकामनाएं के लिए धन्यवाद।' बिग बी की इस पोस्ट पर लोगों ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है।
बैकग्राउंड डांसर से कोरियोग्राफर और फिर निर्देशक बनने तक का सफर रेमो के लिए बिलकुल भी आसान नहीं रहा था। रेमो की पहली फिल्म F.A.L.T.U थी जो 2011 में रिलीज हुई थी। इसके बाद रेमो ने एबीसीडी, द फ्लाइंग जट्ट और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी पिछली फिल्म 'ABCD 2' थी। इसके अलावा रेमो डिसूजा कई रियलिटी शो भी जज कर चुके हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी