अनन्या पांडे ने अपनी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान को कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की खास फोटो

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख कान की बेटी सुहाना खान 22 मई को अपना 19वां जन्मदिन मना रही हैं। सुहाना को उनके जन्मदिन की ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। सुहाना की बेस्ट फ्रेंड स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अनन्या पांडे ने भी अपनी दोस्त को बेहद ही स्पेशल तरीके से बर्थडे विश किया है।
 
अनन्या पांडे ने सुहाना खान के साथ की बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अनन्या पांडे ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें सुहाना खान, अनन्या पांडे और सनाया कपूर नजर आ रही हैं। तीनों ने हाथ में बंदूक लेकर चार्लीज एंजल के अंदाज में खड़ी हुई हैं।

तस्वीर में तीनों ही बेहद क्यूट दिख रही हैं। फोटो शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं लिटिल बेबी विद बिगेस्ट हार्ट। वी लव यू सू।
 
सुहाना खान फिल्मों से काफी दूर हैं, लेकिन स्टारकिड्स की चर्चा में वह हमेशा आगे रहती हैं। फिल्मों से दूर रहने के बाद भी सुहाना खान अपनी फैशन सेंस और खूबसूरत अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं। 
 
सुहाना खान इस समय लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। दूसरे बॉलीवुड किड्स की तरह वह भी बॉलीवुड में आना चाहती हैं। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में आने के बारे में उनके पिता शाहरुख खान ने कहा था कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद ही बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखेंगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी