'सा रे गा मा पा' में जज की भूमिका में नजर आएंगे अनु मलिक, बोले- घर वापस आने जैसा...

WD Entertainment Desk

रविवार, 23 जुलाई 2023 (14:55 IST)
Anu Malik Reality Show Sa Re Ga Ma Pa: सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' काफी पॉपुलर है। इस साल जी टीवी 'सा रे गा मा पा' का नया सीजन वापस लेकर आ रहा है। कई दिग्गज सिंगर इस शो को जज करते नजर आने वाले हैं। जानेमाने संगीतकार अनु मलिक भी सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' में बतौर जज नजर आने वाले हैं।
 
अनु मलिक ने कहा, सा रे गा मा पा प्लेटफॉर्म वह जगह है जहां धुनें गूंजती हैं और सपने उड़ान भरते हैं। अविश्वसनीय प्रतिभाओं का मार्गदर्शन और पोषण करते हुए इस संगीत यात्रा को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। हमारे दो शानदार कलाकारों हिमेश रेशमिया और नीति मोहन के साथ पैनल साझा करने से खुशी बढ़ जाती है। 
 
अनु मलिक ने कहा, सा रे गा मा पा में जज के रूप में वापसी करना घर वापस आने जैसा लगता है। दर्शकों का मनोरंजन करते हुए कंटेस्टेंट्स के जुनून, समर्पण और अविस्मरणीय प्रदर्शन के स्वर समता देखने का इंतजार नहीं कर सकता।
 
बता दें कि इससे पहले अनु मलिक 'इंडियन आइडल' जज करते नजर आते थे। लेकिन साल 2018 में मी टू का आरोप लगने के बाद उन्हें इंडियन आइडल में जज की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। अब लगभग 5 साल बाद अनु मलिक किसी सिंगिंग बेस्ड रिएलिटी शो में जज की कुर्सी संभालते नजर आएंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी