'सुई धागा' के बाद पर्दे पर फिर दिखेगी अनुष्का शर्मा-वरुण धवन की जोड़ी!

WD Entertainment Desk

शनिवार, 3 जून 2023 (15:34 IST)
anushka sharma varun dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और अनुष्का शर्मा साल 2018 में रिलीज फिल्म 'सुई धागा' में पहली बार साथ नजर आए थे। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन दर्शकों को अनुष्का-वरुण की जोड़ी काफी पसंद आई थी। हीं अब अनुष्का और वरुण के एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने की खबरें हैं।
 
खबरों के अनुसार वरुण जल्द ही दक्षिण भारतीय निर्देशक एटली के साथ काम करने वाले हैं। उनकी यह फिल्म एक्शन थ्रिलर होगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए मेकर्स ने अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया है। 
 
यदि सब कुछ ठीक रहा तो एक बार फिर अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की जोड़ी साथ में दिखाई देगी। इस अनटाइल्ड एक्शन थ्रिलर फिल्म को एटली कुमार, मुराद खेतानी मिलकर प्रोड्यूसर करेंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी