बच्चे को गोद में लिए महिला ने एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच, इम्प्रेस हुईं अनुष्का शर्मा

बुधवार, 16 जून 2021 (15:47 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पसंदीदा कपल में से एक हैं। विराट इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी है। अनुष्का शर्मा वहां से सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी हुई हैं। 

 
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है। इस वीडियो में एक महिला एक हाथ में अपने छोटे से बच्चे को पकड़े हुए दूसरे हाथ से बेसबॉल मैच के दौरान बॉल कैच करती नजर आ रही हैं। 
 
इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'ऐसा कुछ नहीं है, जो हम नहीं कर सकते हैं।' इस महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और न्यूज बन गया है। 
 
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा हाल ही मैं एक बेटी की मां बनी हैं। वामिका के जन्म के बाद से फैंस उनकी पहली झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। वहीं विराट कोहली और अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका को अभी सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला लिया है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी