अनुष्का के लिए जान भी दे सकता हूं : विराट कोहली

मंगलवार, 21 अप्रैल 2015 (12:36 IST)
क्रिकेटर विराट कोहली का कहना है कि वे अनुष्का शर्मा को इतना चाहते हैं कि जरूरत पड़े तो अनुष्का के लिए जान भी दे सकते हैं। एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में विराट ने कहा कि जो लोग उनके बेहद करीब हैं उनका वे हमेशा ध्यान रखते हैं। साथ ही वे इस बात से भी आहत हैं कि विश्व कप में हार के लिए अनुष्का शर्मा को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। अनुष्का के फोटो और पुतले जलाए जा रहे हैं। 
विराट ने इस इंटरव्यू में कहा कि चूंकि वे दोनों सेलिब्रिटीज़ हैं इसलिए हमेशा लोगों की निगाह में रहते हैं। लोग दोनों के रिश्ते को फैंटेसी की तरह देखते हैं, जबकि यह बात हकीकत से काफी दूर है। विराट और अनुष्का अपने रिश्ते को इस तरह से नहीं देखते। साथ ही दोनों अपने रिश्ते के बीच में काम को नहीं लाते। 
 
विराट के मुताबिक दोनों का रिश्ता भरोसे पर टिका हुआ है। वे कहते हैं कि अनुष्का ने उनकी जिंदगी में स्थिरता लाई है और दोनों को एक-दूसरे पर बहुत विश्वास है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें